Advertisement

चीरा चास में रोटरी क्लब चास द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में रोटरी भवन चीरा चास में रोटरी क्लब चास द्वारा 20 अगस्त को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में निष्णा रस्तोगी ने नमो नमो शंकरा पर शिव आराधना प्रस्तुत की। ज्योति अग्रवाल व पूर्वी अग्रवाल ने मुझ पर चढ़ा कृष्णा का रंग पर नृत्य किया। अंजना व सुनैना झांझरिया ने छेड़खानिया पर प्रस्तुति दी। अर्चना सिंह व कविता मलिक ने बहार आ पर नृत्य किया, जबकि उषा कुमार ने जम के बरस पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया।

श्वेता व लावण्या रस्तोगी की मां-बेटी की जोड़ी ने भी प्रस्तुति दी। राजस्थानी गीत बाईसा रा बीरा पर अंजना झांझरिया, पूजा बैद, आरती पारख, ललिता चोपड़ा व ज्योति अग्रवाल ने प्रस्तुति दी। सिद्धार्थ पारख-आरती पारख और संजय-पूजा बैद ने युगल नृत्य किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व सचिव बिनोद चोपड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक जुड़ाव बढ़ाते हैं। मंच संचालन डॉ परिंदा सिंह व विपिन अग्रवाल ने किया। मौके पर कई सदस्यगण उपस्थित रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *