रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सेक्टर-4 ए स्थित श्रीहरि अलंकार ज्वेलरी दुकान में बीते 19-20 अगस्त की रात चोरों ने कथित तौर पर हाथ साफ कर दिया। प्रभात कॉलोनी चास रहिवासी दुकानदार मुन्नालाल वर्मन ने 20 अगस्त को दोपहर लगभग 12 बजे दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी दी।
घटना के बावत दुकानदार मुन्नालाल ने बताया कि चोरों ने दुकान की अल्बेस्टर (सीटा) और फॉल्स सीलिंग तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान के काउंटर में रखे चांदी व गोल्डन-पॉलिश किए आभूषणों में लगभग चार लाख रुपये के समान गायब है। साथ ही दराज से रखे 15,000 रुपये नकद चोरी हो चुके हैं। एक पर्स भी गायब मिला है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य के आधार कार्ड और पैन कार्ड रखे थे।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-4 थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर दलबल के साथ पहुँचकर निरीक्षण किया और साक्ष्य-संग्रह प्रारंभ कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि फोरेंसिक टीम और जांचकर्ताओं से स्थलीय जांच, फुट प्रिंट तथा सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जाएगी। जल्द ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। दुकानदार का कहना है कि घटना की वजह से उसे आर्थिक व मनोवैज्ञानिक चोट लगी है। वह जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और अपने धन की वापसी की उम्मीद करते हैं। पुलिस ने फिलहाल किसी भी गिरफ़्तारी की पुष्टि नहीं की है और मामले की गहन जांच जारी है।
![]()













Leave a Reply