Advertisement

राम रतन स्कूल में बेरमो प्रखंड के सरकारी व् निजी विद्यालय शिक्षकों की बैठक संपन्न

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के फुसरो स्थित राम रतन उच्च विद्यालय सभागार में 20 अगस्त को प्रखंड के सभी स्तर के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और उनके प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित कज गयी। बैठक की अध्यक्षता बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं प्रखंड शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने की।

बैठक में प्रखंड संसाधन केंद्र से बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी भी उपस्थित थे। सभी ने प्रतिदिन शिक्षक और छात्र छात्राओं की बायोमेट्रिक उपस्थित पर चर्चा की। साथ ही यू डाइस, इंस्पायर अवार्ड मानक, भारत स्काउट और गाइड कार्यक्रम, स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम के साथ पठन-पाठन और अन्य शिष्टाचार पर विशेष रूप से चर्चा की गयी। साथ ही बच्चों के आधार नंबर, पेन नंबर, आपार संख्या आदि की अद्यतन जानकारी का आदान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने सभी शिक्षकों के समस्याओं एवं विद्यालय स्तरीय कई तरह की समस्याओं का समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दी। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता कहा एवं उन्हें समाज में अग्रणी भूमिका निभाने के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के दर्पण होते हैं और शिक्षकों के द्वारा दिखाए गए मार्ग पर छात्र चलकर प्रशिक्षित होकर एक सुशील वयस्क बनते हैं और राष्ट्र का निर्माण करते हैं। अतः विगत कालखंड से आज तक और भविष्य में भी शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि आज के इस डिजिटल युग में हर काम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है, तो शिक्षा के कई आयाम भी नए खुले हैं। जिसका सभी शिक्षकों को उपभोग करके बच्चों को प्रशिक्षित करने की रणनीति बनानी चाहिए।

जिला नोडल इंस्पायर अवार्ड संजय कुमार ने इंस्पायर अवार्ड से संबंधित सभी विद्यालय नोडल को प्रशिक्षण दिया। इंस्पायर अवार्ड में पांच बच्चों का प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 6 से 12 तक के अध्यनरत छात्र-छात्राओं के आईडिया अराउंड में भाग लेने के लिए सभी को निर्देशित किया। उपस्थित सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के प्रधान ने सर्वसम्मति से बेरमो से पूरे बोकारो जिला में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन करते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही। मौके पर आदित्य चौधरी, संतोष महतो, सुभाष महतो, संजय कुमार, अशोक कुमार वर्मा, अरविंद सिन्हा, साजेश कुमार सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक प्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *