रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो रेलवे स्टेशन ऑटो चालक संघ के चुनाव में पुनः अध्यक्ष चुने गए अशोक यादव, महासचिव अलाउद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने बधाई दी।
जानकारी के अनुसार चुनाव परिणाम के बाद संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 20 अगस्त को झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं प्राप्त की।
इस अवसर पर झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि रेलवे स्टेशन सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने में ऑटो चालकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने यात्रियों के साथ शिष्ट व्यवहार और उनकी सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
यादव ने अध्यक्ष अशोक यादव समेत पूरी कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मौके पर रमेश गुप्ता, कमलेश यादव, संजय यादव, सलीम अंसारी, नसरुल्ला अंसारी, सुरेंद्र सिंह, बृजेश तिवारी, भोला शर्मा, मनोज शर्मा, असीम अंसारी, सुभाष यादव, मुस्लिम अंसारी, सोहेल खान, लालबाबू अंसारी, ननकू तिवारी आदि ऑटो चालक उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply