Advertisement

वीबीजी रामजी योजना को लेकर अंगवाली उत्तरी में ग्रामसभा का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में 20 अगस्त को वीबीजी रामजी योजना के कार्यान्वयन को लेकर एक ग्रामसभा आयोजित की गई। अध्यक्षता उक्त पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने की।

आयोजित ग्रामसभा में बताया गया कि वीबीजी रामजी कार्यक्रम बीते माह एक जुलाई से ही लागू किया गया है। उपस्थित रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो की उपस्थिति में बीटी बैजनाथ रविदास ने योजनाओं के बारे में उपस्थित समूह को जानकारी दी। जिसमें जल संचय, बुनियादी ग्रामीण अवसंरचना, ग्रामीण आजीविका, आपदा से बचाव आदि 57 तरह की योजनाएं शामिल है। मौके पर उप मुखिया रियाज अहमद, पंचायत समिति सदस्य बोबी देवी, पंचायत सहायक संगीता देवी एवं अजीत रविदास, मनोज रविदास, रोकी कमार, विरेंद्र नायक सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *