राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। डीवीसी कामगार संघ प्रतिनिधियों ने 20 अगस्त को बोकारो थर्मल प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान के साथ बैठक कर मजदूर समस्याओं से सम्बन्धित तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। परियोजना प्रधान ने गंभीरता से लेते हुए समस्याओं का जल्द समाधान करवाने को ले डीवीसी मुख्यालय कोलकाता के वरीय अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही।
जानकारी देते हुए कामगार संघ के बोकारो थर्मल शाखा सचिव रूपायन मंडल एवं अध्यक्ष कौशलेन्द्र तिवारी ने बताया कि बैठक में जियोफेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम को पेरोल से जोड़ने और उसे लागू करने से मजदूरों के बीच उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। कहा कि बैठक में संघ द्वारा रखी गई मुख्य मांगो में कहा गया कि प्रशासनिक भवन ऑफिस में एक डेडिकेटेड हेल्प डेस्क बनाया जाए, ताकि अटेंडेंस से जुड़ी समस्याओं और अपवादों का समाधान किया जा सके। खासकर उन कर्मचारियों के लिए जिन्हें कंप्यूटर चलाने का ज्यादा अनुभव नहीं है। इसके अलावे जरूरत के हिसाब से जियोफेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम को कस्टमाइज़ और बेहतर बनाया जाए और बिना किसी देरी के इन सुधारों को लागू किया जाए।

तीसरी मांगो में जियोफेंसिंग अटेंडेंस सिस्टम को पेरोल से तब तक न जोड़ा जाए जब तक कि यह संबंधित कर्मचारी के एसएपी ड्यूटी कैलेंडर के साथ पूरी तरह सिंक न हो जाए। बताया गया कि परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने बैठक में संघ के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि इस मामले पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और आगे की जरूरी कार्रवाई के लिए इसे डीवीसी मुख्यालय कोलकाता भेजा जाएगा।
बैठक में संघ के अध्यक्ष कौशलेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष जाहिद रूहुल्लाह, सुनील चौधरी, सचिव रूपायन मंडल, संतोष कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव टिक्कू भुवन, संयुक्त सचिव गंगा यादव, कोषाध्यक्ष सुकेश प्रजापति, सहायक सचिव संजय कुमार, दीप नारायण महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply