Advertisement

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष मृत्युंजय झा का सोनपुर के वेदविद्या गुरुकुलम में आगमन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर के बिहार सांस्कृतिक विकास परिषद द्वारा संचालित श्रीभारती वेदविद्या गुरुकुलम में 20 अगस्त को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे। उन्होंने बिहार में संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर गुरुकुलम में अध्यक्ष ई. सत्येंद्र सिंह ने अंगवस्त्र, सह प्रबंधक मिथिला पाग तथा सह सचिव डॉ रिंकी कुमारी ने स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं धर्म जागरण समन्वय के क्षेत्र प्रमुख सूबेदार सिंह ने अपनी स्वलिखित पुस्तक मनुस्मृति भेंट की। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक डॉ आशुतोष कुमार ने किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रोशन कुमार पांडेय के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथि का पारंपरिक अभिनंदन किया। इस दौरान परिषद अध्यक्ष झा ने परिषद द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पों का अवलोकन किया और समाज के सहयोग से हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्कृत एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण-संवर्धन में ऐसे संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में भाजपा नेता प्रो. डॉ अजीत कुमार सिंह, राजेश कुमार हिंदू, अभिमन्यु सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, संजीत कुमार, डॉ मिलन कुमार, डॉ त्रिभुवन झा, अनुपम कुमार चंदन सहित अन्य गणमान्य, शिक्षाविद् एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *