Advertisement

एटीएस पटना में योगदान से पूर्व सारण एसएसपी ने बाबा हरिहरनाथ का लिया आशीर्वाद

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना के एटीएस में नए पद पर योगदान करने और सारण से विदा लेने से पूर्व सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने 20 अगस्त को जिला के हद में सोनपुर स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा हरिहरनाथ का रुद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की। मंदिर परिसर में उपस्थित पंडितों, पंडा समाज और कर्मचारियों ने एसएसपी को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह उर्फ लल्ला ने अंगवस्त्र, पुष्पमाल्य, बाबा का विशेष प्रसाद और प्रतीक चिह्न भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *