Advertisement

रात में मवेशी लादकर भागने का प्रयास, ग्रामीणों के प्रयास से वाहन छोड़ भागे अपराधी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के चलकरी उत्तरी पंचायत के ठीक बीचोबीच हनुमान मंदिर ठाकुर, नायक टोलामोड़ के निकट बीते 19 अगस्त की रात अज्ञात अपराधियों द्वारा एक बछिया को वान में लादकर ले जाने का प्रयास किया गया। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर अपराधी वाहन छोड़कर भागने में सफल रहे।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार एक वाहन को ले जाने में अपराधी कामयाब रहे। ग्रामीणों की सूचना पर पेटरवार थाना के एसआई दुर्गाचरण मुर्मू अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर रात को ही पहुंचे और वारदात का जायजा लिया। इधर उक्त बछिया को ग्रामीणों ने पैरों से बंधनमुक्त किया। प्रातः पुलिस टीम पुनः आई और सफेद रंग की मारुती एट हंड्रेड क्रमांक-JH01AM/9085 वाहन को थाना ले गई। पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल सहित अन्य ग्रामीणों ने इस वारदात की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से इस दिशा में सख्त कार्रवाई की मांग की है, जिसमें पुलिस को ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिलेगा।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *