Advertisement

उत्पादन उत्पादकता व् सुरक्षा को लेकर कोलियरी प्रबंधक ने की बैठक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा कोलियरी वर्कशॉप स्थित प्रबंधक कार्यालय सभागार में 20 अगस्त को बैठक की गयी। बैठक का उद्देश्य कोलियरी क्षेत्र में कोयला उत्पादन तथा अधिभार निकासी के क्रम में सुरक्षा को विशेष महत्व देने से संबंधित कामगारों में जागरूकता को बढ़ावा देना था।

इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे कथारा कोलियरी के कोलियरी प्रबंधक कृष्ण मुरारी ने उपस्थित अधिकारीयों, सीसीएल कामगारों तथा आउटसोर्सिंग इंचार्ज से कहा कि हमारा उद्देश्य कोयला का अधिक से अधिक उत्पादन कर कंपनी द्वारा दिए गये लक्ष्य की पूर्ति करना तथा राष्ट्र की उन्नति में सहायक बनना है। साथ हीं अधिभार (ओबी) का निष्कासन कर सुरक्षित व् बेहतर खदान को बनाये रखना है।
उन्होंने कहा कि जितना जरूरी उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाना है, उतना हीं जरूरी सुरक्षित रहकर कार्य करना भी है।

क्योंकि मानव जीवन अनमोल है। इसे बचाकर रखना सभी की जिम्मेवारी है, इसलिए सुरक्षा से कभी समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्होंने तमाम जनों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी तथा समय समय पर अपना व् अपने परिवार जनों का स्वास्थ्य जांच कराने की बात कही। बैठक में बारिश के कारण उत्पादन में हो रही परेशानी, खदान मार्ग (हॉल रोड) की चौड़ाई, मशीनों की उचित रख रखाव, कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया। बैठक में परियोजना के तमाम सेक्शन प्रबंधक सहित दर्जनों कामगार शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *