Advertisement

अवैध कटाई को ले खैराचातर बिट कार्यालय में वन सुरक्षा समिति व विभाग की बैठक

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के खैराचातर स्थित बिट कार्यालय में 20 अगस्त को वन सुरक्षा समिति एवं वन विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने की। बैठक में जंगलों की सुरक्षा, अवैध पातन पर रोक लगाने तथा बांस-करिल की अवैध तोड़ाई पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वन क्षेत्र में हो रहे अवैध पातन को रोकने के लिए वन विभाग एवं वन सुरक्षा समिति के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। साथ ही लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी वन सुरक्षा समितियों का पुनर्गठन कर उन्हें सक्रिय करने का निर्णय लिया गया, ताकि ग्रामीणों की भागीदारी से जंगलों की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।

बैठक में बांस एवं करिल की अवैध तोड़ाई पर भी चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि जंगलों से अवैध रूप से पेड़-पौधों एवं वन उपज की कटाई-तोड़ाई पर रोक लगाने के लिए विभाग और समिति को आपसी तालमेल के साथ लगातार निगरानी करनी होगी। इस दौरान जंगल की सुरक्षा के लिए वन विभाग और समिति के सदस्यों के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने पर सहमति बनी।

मौके पर वनकर्मी सुरेश टुडू, गंगाधर महतो, आनंद महतो, जगदीश महतो, जितलाल मांझी, दुर्गाचरण महतो, महेश महतो, नितेश करमाली, देवलाल महतो, रिखीलाल महतो, सुदर्शन तिवारी, जगदंब महतो, ललन महतो, ठाकुर महतो, चंद्रमोहन महतो सहित वन सुरक्षा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *