Advertisement

तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत कार्रवाई, तीन दुकानों से ₹1500 जुर्माना वसूली

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत बोकारो पुलिस ने 14 नवंबर को सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोटपा एक्ट 2003 एवं पेशा एक्ट 2019 के प्रावधानों के अनुपालन की जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन दुकानदारों पर चालान करते हुए कुल 1500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

यह कार्रवाई सेक्टर चार थाना के पुलिस सब-इंस्पेक्टर सुनील मलोहर के नेतृत्व में की गई। अभियान में सेक्टर-4 थाना का गश्ती दल भी शामिल रहा।

बताया जाता है कि पुलिस ने दुकानदारों को 21 वर्ष से कम आयु के खरीददारों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने तथा कानून के सभी प्रावधानों का पालन करने का निर्देश दिया। जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के परामर्शी मोहम्मद असलम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं और बच्चों को तंबाकू की लत से बचाना है। उन्होंने दुकानदारों और आम जनों से बोकारो को तंबाकू मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। कहा कि जिले में जागरूकता और कार्रवाई अभियान लगातार जारी रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *