Advertisement

सोनपुर के छठ घाटों पर दिखेगी लोक आस्था व् भव्यता की अनुपम छटा

सूर्य मंदिर में व्रतियों के बीच वितरित की गई छठ सामग्री

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सारण जिला के हद में सोनपुर नगर परिषद क्षेत्र के कालीघाट सहित विभिन्न छठ घाटों को स्वच्छ, सुंदर एवं आकर्षक स्वरूप देने की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन एवं सोनपुर नगर परिषद द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार गंडक नदी के बढ़ते जलस्तर, तेज बहाव एवं तटबंध कटाव की आशंका को देखते हुए सोनपुर के आनंदपुर घाट पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत 14 से 16 नवंबर तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। प्रभावित क्षेत्र के 200 मीटर के दायरे में प्रवेश, नदी में स्नान, कपड़े धोने एवं नाव परिचालन पर रोक रहेगी। जिला प्रशासन ने आम जनों एवं श्रद्धालुओं से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने तथा प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।

इस अवसर पर 14 नवंबर को सोनपुर के लोक सेवा आश्रम स्थित सूर्य मंदिर में बिहार प्रदेश उदासीन महामंडल के अध्यक्ष एवं आश्रम के व्यवस्थापक संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में व्रतियों के बीच छठ व्रत की सामग्री वितरित की गई। सर्वप्रथम मौनी बाबा ने छठ व्रतियों को सूप में व्रत सामग्री, दूध पैकेट, गुड़, चावल आदि भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अजय कुमार, नित्यानंद सिंह, अनिल झा, लाल दास उदासीन आदि ने छठ व्रतियों के बीच सामग्री वितरित किया साथ हीं सामग्री वितरण में सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *