Advertisement

जेल भरो अभियान को ले सीपीआई जिला परिषद की बैठक, एक को सत्याग्रह का ऐलान

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रव्यापी जेल भरो अभियान को सफल बनाने के लिए 13 नवंबर को सारण जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मुख्यालय छपरा में आयोजित होने वाले अभियान में दो हजार साथियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही आगामी एक दिसंबर को सारण जिला समाहरणालय के समक्ष सत्याग्रह कर गिरफ्तारी देने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई बिहार राज्य सचिव मंडल के सदस्य कॉमरेड सुरेंद्र सौरभ ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है तथा असहमति की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने एसआईआर के माध्यम से मताधिकार प्रभावित किए जाने, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और गरीबी के मुद्दे भी उठाए।

उनके अनुसार देश की महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने कॉरपोरेट घरानों को देश की संपदा सौंपने तथा बिहार के किसानों की बाढ़ और सूखे से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया। कॉमरेड महात्मा प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जिला सचिव रामबाबू सिंह, सहायक जिला सचिव नागेंद्र राय, डॉ के.एन. सिंह, विद्यासागर विद्यार्थी, जिला कार्यकारिणी सदस्य हरि बालम सिंह, शिवजी दास, रज्जाक हुसैन, सुग्रीव गुप्ता, महेंद्र प्रभाकर, डॉ वीरेंद्र सिंह, पप्पू कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, मोहन राय, सुरेंद्र राम, जयनारायण सिंह, अब्दुल हकीम, विजय साह, नरेंद्र राय, बद्री प्रसाद, नारायण मांझी, अधिवक्ता त्रिविक्रम दुबे, मैनेजर यादव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *