रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 13 नवंबर को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत जागरूकता रैली, शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। रैली का शुभारंभ अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ बी.बी. करुणामय ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर अधिशासी निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं डॉ करुणामय ने कहा कि धूम्रपान और धुआं रहित दोनों प्रकार के तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। तंबाकू सेवन से टीबी का खतरा लगभग ढाई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि बीजीएच के ओपीडी नंबर-9 में तंबाकू छोड़ने के लिए परामर्श एवं सहायता उपलब्ध है।
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर.के. गौतम ने तंबाकू में मौजूद हानिकारक रसायनों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। जिला परामर्शी मोहम्मद असलम ने युवाओं से साथियों के दबाव में तंबाकू सेवन शुरू नहीं करने की अपील की। कार्यक्रम में चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं दर्जनों अस्पताल कर्मी मौजूद रहे।
![]()













Leave a Reply