Advertisement

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, नीना नारायण ने ग्रहण की कद्दू-भात

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो गया है। इस अवसर पर बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण की धर्मपत्नी नीना नारायण ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ कद्दू-भात ग्रहण किया।

ज्ञात हो कि छठ महापर्व में नहाय-खाय का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन व्रती स्नान कर शुद्धता और पवित्रता के साथ सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही चार दिवसीय कठिन व्रत की शुरुआत होती है। वहीं 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य तथा 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ महापर्व का समापन होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *