प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकरी स्थित दामोदर नदी छठ घाट का अंचल अधिकारी (सीओ) अशोक राम एवं थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने अपनी टीम के साथ 14 नवंबर की शाम जायजा लिया। मौके पर कई ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
इस अवसर पर अधिकारीद्वय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के रहिवासी काफी आस्थावान होते हैं। क्षेत्र की माताएं अन्य पर्व-त्यौहारों के अलावा सूर्य उपासना का महापर्व छठ बढ़ चढ़कर करती हैं।
घाटों के निरीक्षण के दौरान चलकरी उत्तरी पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल, सुदामा गिरि, अरुण गिरि सहित अन्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे। बताया जाता है कि इसके पूर्व अधिकारीद्वय प्रखंड के हद में खेतको, चांपी, चांदो सहित अन्य पंचायत क्षेत्रों के छठ घाटों का जायजा ले चुके हैं।
![]()













Leave a Reply