Advertisement

सार्वजनिक माफी के बाद ब्लॉगर जया पांडेय को धमकी, एसपी से सुरक्षा की गुहार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। छठ महापर्व के दौरान बोकारो जिला के हद में चास के गाय घाट पर वीडियो बनाने को लेकर विवादों में आई सोशल मीडिया क्रिएटर जया पांडेय ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है। उन्होंने माफी मांगने के बावजूद लगातार धमकियां मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने 14 नवंबर को बोकारो एसपी को आवेदन देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताई।

ब्लॉगर जया पांडेय के अनुसार बीते 11 नवंबर को वीडियो शूट के दौरान अनजाने में गाय की प्रतिमा के पास बैठकर वीडियो रिकॉर्ड हो गया था। धार्मिक भावनाएं आहत होने का एहसास होने पर उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और वीडियो भी हटा दिया।

हालांकि, उनका आरोप है कि 12 नवंबर से कुछ स्थानीय संगठनों से जुड़े तथाकथित सोशल मीडिया पोस्ट, फोन कॉल और संदेशों के जरिए उन्हें धमका रहे हैं। इससे वह और उनका परिवार मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और उचित कार्रवाई की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *