Advertisement

जिप अध्यक्ष द्वारा होसिर पश्चिमी पंचायत रथटांड़ में स्नानघाट सह छठघाट का शिलान्यास

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। बोकारो के जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता देवी व् समाजसेवी चितरंजन साव द्वारा 14 नवंबर को 15 वें वित्त आयोग मद से जिला के हद में गोमिया प्रखंड के होसिर पश्चिमी पंचायत रथटांड़ में स्नान घाट सह छठ घाट का शिलान्यास किया गया।

जानकारी के अनुसार शिलान्यास से पहले उपस्थित ग्रामीण रहिवासियों ने जिप अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया, इस दौरान ग्रामीण महिलाओं और बुजुर्गों ने इस पहल के लिए जिप अध्यक्ष का आभार जताया। कहा कि होसिर पश्चिमी पंचायत के रथटांड़ के रहिवासियों ने जिप अध्यक्ष से मिलकर स्नान घाट व छठ घाट निर्माण की मांग कुछ दिन पहले की थी। ग्रामीणों की मांगों को देखते हुए शिलान्यास किया गया है, जो सराहनीय है।

मौके पर समाजसेवी चितरंजन साव ने कहा कि इस घाट के बन जाने से आने वाले समय में छठ महापर्व में व्रतियों को सांस्कृतिक एवं किसी तरह का क्रियाकलाप या स्नान में काफी सहूलियत होगी। भविष्य में परेशानियों का सामना करने से ग्रामीण बच पाएंगे। कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र में कई अनेक योजनाओं का भी शिलान्यास होना है। कहा कि क्षेत्र के रहिवासी उनकी धर्म पत्नी को चुनाव जिताए हैं। जब से वे चुनाव जीती है, लगातार क्षेत्र में काम कर रही है। जनता जनार्दन का जो भी आदेश होगा वह करेंगे और वे भी उक्त कार्य में सहयोग करते रहे हैं। क्षेत्र के रहिवासियों का आभारी हैं कि वोट के रूप में प्यार और आशीर्वाद मिला है, जिसको प्रत्येक दिन कार्य कर चुका रहे हैं।

शिलान्यास कार्यक्रम में उप मुखिया रंजीत साहू, योगेश प्रजापति, नागेश्वर प्रजापति, सुजीत प्रजापति, अशोक प्रजापति, सुमित, सूरज, सरोज, सौरभ, आनंद, बबलू, सुनीता देवी, अनीता देवी, नीलम देवी, पूनम देवी, मंजू देवी, सच्चू देवी व अन्य स्थानीय रहिवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *