Advertisement

जयंती पर शिशु विकास विद्यालय संडे बाजार में याद किए गए चाचा नेहरू

विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल के संडे बाजार लंबी सेंटर स्थित सीसीएल एडेड स्कूल शिशु विकास विद्यालय में 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 137वीं जयंती पर याद किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूली छात्र- छात्राओं के बीच प्रतियोगितात्मक खेलकूद का आयोजन किया गया। उन्हे पुरस्कार और मिठाई भेंट की गई। मौके पर विद्यालय की प्राचार्या ममता सिन्हा, निदेशक राम अयोध्या सिंह, वरीय शिक्षक मो.असलम, नयन कुमार बनर्जी तथा रम्भा सिंह ने संयुक्त रूप से पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राम अयोध्या सिंह ने पंडित नेहरु के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होने बच्चों को पंडित जवाहरलाल को चाचा नेहरू तथा बाल दिवस पर कई प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से जानकारी साझा की। मौके पर वरीय शिक्षक नयन कुमार बनर्जी, मो. असलम सहित प्राचार्या ममता सिन्हा आदि ने चाचा नेहरू के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, शिक्षकेत्तर कर्मियों सहित स्कूली बच्चों ने भी चाचा नेहरू को पुष्पार्पण कर नमन किया। मौके पर शिक्षक संजीव कुमार, वरीय शिक्षिका उमा बर्मन, तनुजा खातुन, नीलम देवी, जीनत अफशा सहित स्कूली छात्र-छात्रा मौजूद रहे। जयंती कार्यक्रम संचालन वरीय शिक्षक मो. असलम तथा धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका शशि बाला शर्मा ने की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *