रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो स्टील प्लांट ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) परियोजना के माध्यम से विश्व सीओपीडी दिवस पर जिला के हद में कुण्डौरी एवं महेशपुर गांव में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को श्वसन संबंधी बीमारियों, विशेषकर क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के प्रति जागरूक करना था।
बताया जाता है कि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को सीओपीडी के कारण, लक्षण और दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। चिकित्सकीय टीम ने धूम्रपान एवं वायु प्रदूषण से होने वाले नुकसान, बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान और समय पर इलाज के महत्व को समझाया। साथ ही तंबाकू सेवन से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की गई।
इस अवसर पर मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में डॉ कुलदीप सिंह (चिकित्सा सलाहकार), विजय कुमार महतो (वरिष्ठ समन्वयक), शैलेन्द्र कुमार (फार्मासिस्ट) एवं प्रीति सागर (लैब तकनीशियन) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बीएसएल प्रबंधन की यह पहल आसपास के ग्रामीण एवं परिधीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
![]()













Leave a Reply