प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के भस्की पंचायत अंतर्गत टोंड्रा गांव में डॉ जीतलाल महतो के पिता स्व. गोपी महतो की 10वीं पुण्यतिथि 20 नवंबर को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों, गणमान्य जनों और परिजनों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बताया जाता है कि दिवंगत के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान दिवंगत गोप के व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकार और क्षेत्र के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। मौके पर उपस्थित क्षेत्र के समाजसेवी उमेश कुमार जयसवाल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. गोपी महतो एक नेक दिल और समाजसेवी विचारधारा के व्यक्तित्व थे, उनके आदर्श आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं।
उनकी 10वीं पुण्यतिथि पर मेरी और मेरे पूरे परिवार की ओर से उनकी पुण्यात्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ पंचायत के कई प्रबुद्ध रहिवासी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
![]()













Leave a Reply