Advertisement

आरसीएमएस पूर्व सचिव के निधन पर इंटक सहित जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) के भूतपूर्व सचिव विजय कुमार मुखर्जी के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे कोयलांचल और श्रमिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर इंटक सहित क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

​शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इंटक के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के भूतपूर्व सचिव विजय कुमार मुखर्जी के अकस्मात निधन से पूरा इंटक परिवार अत्यंत मर्माहत है। मजदूर हितों के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। संकट की इस घड़ी में हम सभी उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत मुखर्जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं तथा उन्हें शत-शत नमन करते हैं।

​ इस अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो एवं जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज ने भी दिवंगत मुखर्जी के निधन को समाज और श्रमिक वर्ग के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। उपरोक्त नेताओं ने दिवंगत नेता के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *