Advertisement

डीपीएस बोकारो के बाल वैज्ञानिकों द्वारा एआई तकनीक से खेती व् जल प्रदूषण समाधान की खोज

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। एकबार फिर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के चार होनहार विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यार्थियों द्वारा विकसित दो अभिनव प्रोजेक्ट एग्रोशील्ड और एक्वा गार्डियन एआई का चयन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।

जानकारी के अनुसार डीपीएस बोकारो के नौवीं कक्षा के छात्र श्रेय कश्यप और आदर्श राज ने एग्रोशील्ड विकसित किया है। यह एआई और सेंसर आधारित स्मार्ट कृषि प्रणाली खेतों में तापमान, नमी, मिट्टी की आर्द्रता और बारिश की निगरानी करेगी। साथ ही कैमरों और एआई तकनीक से फसलों में कीटों एवं बीमारियों की शुरुआती पहचान कर किसानों को अलर्ट करेगी। इससे सिंचाई, फसल सुरक्षा और कृषि लागत को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया जा सकेगा।

वहीं, नौवीं के हीं यश राज और सातवीं के आर्यव शर्मा ने शिक्षक डॉ ओबैदुल्लाह अंसारी के मार्गदर्शन में एक्वा गार्डियन एआई तैयार किया है। यह रोबोटिक नाव पानी की सतह पर तेल रिसाव की पहचान कर पंप और विशेष फिल्टर की मदद से तेल को अलग करेगी। रेनबो पब्लिक स्कूल चीराचास में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में 50 से अधिक मॉडलों के बीच इन प्रोजेक्ट्स ने राज्य स्तर पर जगह बनाई। डीपीएस के प्राचार्य डॉ ए.एस. गंगवार ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एआई तकनीक सामाजिक और पर्यावरणीय समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *