Advertisement

संत पॉल मॉडर्न स्कूल बोकारो थर्मल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

महापुरुषों एवं देव-दानव का रूप धारण कर बच्चों ने जीता मन

राजेश कुमार/बीटीपीएस (बोकारो)। संत पॉल्स मॉडर्न स्कूल बोकारो थर्मल में 20 नवंबर को बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, भगवान शिव, श्रीकृष्ण, राधा, परी और अन्य रूप धारण कर अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर संत पॉल विद्यालय के निदेशक एस. गायकवाड़ ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। शैक्षणिक समन्वयक कुमार अनिश ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक खुशबू कुमारी, रेमंड मिंज एवं योगिता कुमारी थे। कार्यक्रम का संचालन सगाई मैरी राज ने किया। इस अवसर पर संत पॉल सोसाइटी के ट्रेजरर ई. तिवारी, राजेन्द्र पांडेय, आशा कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिका आदि उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *