प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार एवं आसपास के क्षेत्रों में चक्रवात अकवान के प्रभाव से बीते 19 नवंबर से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुक कर हो रही झिम झिम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
अचानक बदले मौसम के कारण क्षेत्र के रहिवासियों को ठंड का एहसास होने लगा है।बारिश के चलते सड़कों पर आवागमन करने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ठंडी हवाओं के चलने ठंड का असर भी बढ़ गया है। मौसम में आए इस बदलाव से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बदलते मौसम को देखते हुए बोकारो जिला प्रशासन द्वारा रहिवासियों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
![]()













Leave a Reply