Advertisement

लुगुबुरू महोत्सव की तैयारियां पूरी, टेंट सिटी से लेकर सुरक्षा तक पुख्ता इंतजाम

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। आस्था, विश्वास और आदिवासी संस्कृति के महापर्व लुगुबुरू घंटाबाड़ी राजकीय महोत्सव-2026 के भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बोकारो जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति ने देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। जिला के हद में ललपनिया स्थित लुगुबुरू पहाड़, पुण्य थान और मुख्य समारोह परिसर आकर्षक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है।

जानकारी के अनुसार महोत्सव का विधिवत शुभारंभ 22 नवंबर को बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा एवं समिति के सदस्य करेंगे। उपायुक्त स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

महोत्सव में शामिल होनेवाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए टेंट सिटी तैयार की गई है। पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, बैठने और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महोत्सव में आदिवासी लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगी। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन के लिए पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। यातायात नियंत्रण, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग करने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *