Advertisement

इंडियन बैंक अंगवाली के नए प्रबंधक नीरज कुमार ने ग्रहण किया पदभार

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के इंडियन बैंक अंगवाली शाखा के नये प्रबंधक के रूप में नीरज कुमार ने योगदान दिया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने को लेकर रहिवासियों तथा बैंक कर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस अवसर पर 21 नवंबर को भेंट में नये शाखा प्रबंधक नीरज ने बताया कि वे इसके पूर्व सेक्टर चार बोकारो स्थित शाखा में पदस्थापित थे। प्रबंधक नीरज कुमार ने औपचारिक भेंट में कहा कि हरेक ग्राहकों से अच्छे संबंध बनाकर सबकी सेवा करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। कहा कि बैंकिंग सेवा के तहत ग्राहकों को संतुष्टि प्रदान करना तथा शून्य शिकायत के लक्ष्य को लेकर वे कार्य करते रहे है। ज्ञात हो कि, अंगवाली शाखा से स्थानांतरित शैलेन्द्र कुमार को बोकारो में ही पदस्थापित किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *