ए.के. जायसवाल/पेटरवार (बोकारो)। पूर्वी सिंहभूम जिलांतर्गत टाटा (जमशेदपुर) की एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 22 नवंबर को महिला योगपीठ समिति के तत्वावधान में राज्यस्तरीय एकदिवसीय महासम्मेलन होने जा रहा है।
इस बावत समिति द्वारा बताया गया कि 22 नवंबर को योग गुरु स्वामी रामदेव हरिद्वार से जमशेदपुर में पधारेंगे और महिला महासम्मेलन का शुभ उद्घाटन अपने कर कमलों से करेंगे। उनके साथ उनकी परम शिष्या पूजनीया डॉ साध्वी देवप्रिया भी पधारेगी।
महिला योगपीठ समिति की ओर से शिक्षिका संयोगिता श्रीवास्तव ने बताया कि एग्रीको मैदान में योग महासम्मेलन में लगभग 15 हजार महिला प्रतिनिधियों के आगमन की व्यवस्था की गयी है। समिति द्वारा स्थानीय रहिवासियों को बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
![]()













Leave a Reply