प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। आगामी एक दिसंबर को आयोजित संसद मार्च को लेकर केंद्रीय श्रमिक संगठन सीटू द्वारा 21 नवंबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वागं कोलियरी में कोयला मजदूरों के साथ पीट मीटिंग किया गया।
जानकारी के अनुसार अगामी एक से 3 दिसंबर तक सीटू की केंद्रीय कमेटी ने देश की राजधानी दिल्ली स्थित संसद मार्च का आह्वान किया है। सीटू से संबद्ध सभी यूनियनें दिल्ली रैली की सफलता में लगी हुई हैं। दिल्ली रैली की तैयारी के लिए सीसीएल कथारा क्षेत्र के स्वांग कोलियरी में कोयला मजदूरों की पीट मीटिंग सीटू से संबद्ध एनसीओईए के नेतृत्व में की गई। पीट मीटिंग की अध्यक्षता एनसीओईए शाखा सचिव गौतम राम ने की।
इस अवसर पर आयोजित मीटिंग में उपस्थित एनसीओईए (सीटू) के अपर महासचिव सह सीटू के बोकारो जिला महासचिव प्रदीप कुमार विश्वास ने कहा कि भारत सरकार की नीतियां कोयला उद्योग को प्रभावित कर रही हैं। कहा कि अभी तक कोयला मजदूर अपने अधिकारों के लिए कोयला प्रबंधन से लड़ा करते थे, लेकिन भारत सरकार की नीतियों की वजह से अब कोयला मजदूरों की लड़ाई भारत सरकार के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की नीतियों की वजह से ही कोयला उद्योग में 12वां जेबीसीसीआई का गठन लंबित है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार चार लेबर कोड को लाकर कोयला मजदूर एवं ट्रेड यूनियन को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी एक से 3 दिसंबर तक दो से तीन लाख मजदूर सीटू के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचेंगे।
एनसीओईए स्वांग वाशरी सचिव-सह-सीटू राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि पहली बार देश के मजदूर सीटू के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली कूच करेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों और नौजवानों ने अपने अधिकारों के लिए लड़कर देश के मजदूरों को नया रास्ता दिखाया है। अब बारी देश के मजदूर की है, जिसमें कोयला मजदूर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली रैली की तैयारी के लिए कोयला उद्योग समेत सभी उद्योगों में तैयारी चल रही है। इस बार की दिल्ली रैली ऐतिहासिक साबित होगी। कार्यक्रम में बंगाली पासवान, प्रदीप पासवान, देव श्याम पासवान समेत दर्जनों मजदूर मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply