Advertisement

सिटी पार्क के समीप सीआईएसएफ एसी से चेन छिनतई, चाकू मारकर अपराधी फरार

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो शहर में इनदिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस क्रम में स्थानीय सिटी पार्क के समीप 21 नवंबर को चेन छिनतई की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अपराधियों ने बीएसएल प्लांट में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के सहायक कमांडेंट (एसी) 57 वर्षीय हेरमन खेस को निशाना बनाते हुए उनके गले से सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर अपराधी ने उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गये।

घटना सिटी थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। पीड़ित एसी के अनुसार, वारदात को एक अकेले अपराधी ने अंजाम दिया। घटना के बाद घायल अधिकारी को इलाज के लिए भेजा गया। शहर में लगातार हो रही चेन छिनतई की घटनाओं से आम जनों में दहशत और चिंता बढ़ रही है। खासकर सिटी थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही ऐसी वारदातों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बावत सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि घायल कमांडेंट को इलाज के लिए भेजा गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच और अपराधी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *