रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय टांगटोना के कक्षा नवम के छात्र शिव कृष्ण कुमार ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आयोजित इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) क्विज प्रतियोगिता में टॉप-10 में स्थान बनाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
इस शानदार सफलता के बाद शिव कृष्ण ने 20 नवंबर को बोकारो के डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर टू सी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग लिया। शिव की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है। शिक्षकों व प्रबंधन समिति ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार महतो ने शिव को बधाई और आशीर्वाद देते हुए कहा कि शिव कृष्ण की यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उनकी शुभकामना है कि वह आगे भी इसी तरह हर प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाए और अपने लक्ष्य की प्राप्ति करे। कहा कि ईएलसी कार्यक्रम बहुत ही अच्छा होता है, जिससे मतदाताओं में जागरूकता आती है और किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के बारे में जानकारी आसानी से मिल सके।
मौके पर मौजूद विद्यालय के शिक्षकों व समिति सदस्यों ने भी छात्र के प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की शैक्षणिक व जागरूकता प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है तथा उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका अरुण विजय एक्का, वेद प्रकाश, सच्चिदानंद पांडेय, देवधारी महतो, तारकेश्वर प्रसाद, कपिलेश्वर महतो, लालकिशोर महतो, रथु महतो, सरिता देवी, लिपिक कुणाल कुमार महतो, आईसीटी शिक्षिका कुमारी तापसी महतो तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भूषण महतो उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply