रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज बोकारो की ओर से मुकेश अग्रवाल को डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी (डीआरयूसीसी) के लिए नामित किया गया है। उन्हें सत्र 2026-28 के लिए सदस्य नामित किया गया है। उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
चैंबर के संरक्षक संजय बैद एवं अध्यक्ष मनोज चौधरी ने उम्मीद जताई कि मुकेश अग्रवाल बोकारो में रेल सेवाओं एवं यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रभावी ढंग से आवाज उठाएंगे। उपरोक्त ने कहा कि बोकारो से नई ट्रेनों के परिचालन तथा महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव समेत यात्रियों से जुड़ी अन्य आवश्यकताओं को उचित मंच पर प्रमुखता से रखा जाएगा।
इस अवसर पर डीआरयूसीसी सदस्य मुकेश अग्रवाल ने कहा कि बोकारो एक प्रमुख औद्योगिक शहर है। यहां के उद्योग, व्यापार एवं आम जनों की बेहतरी के लिए रेल सेवाओं का विस्तार बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वे बोकारो की रेल संबंधी आवश्यकताओं को डीआरयूसीसी के मंच पर मजबूती से उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज क्षेत्र की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य लगातार करता रहेगा, ताकि बोकारो में रेल सुविधाओं का बेहतर विकास हो सके।
![]()














Leave a Reply