Advertisement

मेजर ध्यानचंद खेलो उत्सव: कार्मिक व् यांत्रिक विभाग का रोमांचक मुकाबला ड्रॉ

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल के रेलवे स्टेडियम में चल रहे मेजर ध्यानचंद खेलो उत्सव के तहत 7 सितंबर को खेले गये कार्मिक एवं यांत्रिक विभाग के बीच अंतर विभागीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

खेल प्रसंशकों के अनुसार आयोजित फुटबॉल मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। कार्मिक विभाग ने तेज पासिंग और सशक्त आक्रमण से गोल के कई मौके बनाए, तो यांत्रिक विभाग ने मजबूत रक्षा पंक्ति और गोलकीपर के शानदार बचाव से विपक्षी टीम को बढ़त नहीं लेने दी। पूरे मैच के दौरान दोनों टीमों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी।

मैच का संचालन नवीन सिंह, नसीम रियाज़ी और रॉबिन लकड़ा ने अंपायर के रूप में किया। उल्लेखनीय है कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में सोनपुर रेल मंडल द्वारा इस खेल उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों की टीमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *