Advertisement

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल-कुरपनिया सड़क मार्ग स्थित पिलपिल्लो मोड़ के समीप 6 सितंबर की संध्या 4 बजे एक तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन मोटर साईकिल सवार को धक्का मार कर फरार हो गया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल युवक जिला के हद में नावाडीह प्रखंड पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र ऊपरघाट परसाबेड़ा रहिवासी बताया जाता है, जिसकी पहचान सहदेव तूरी के रूप में की गई है। गंभीर अवस्था में स्थानीय रहिवासियों के सहयोग से उसे डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा जांच पड़ताल के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलने के साथ बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव दलबल के साथ डीभीसी अस्पताल पहुंचकर घायल युवक की जानकारी ली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *