Advertisement

दुर्गा पूजा समिति कथारा चार नंबर ने महाप्रबंधक को किया सम्मानित

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में दुर्गा पूजा समिति कथारा चार नंबर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने 6 सितंबर को समिति के संरक्षक सह सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक एकेबी सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। यहां समिति द्वारा महाप्रबंधक को पुष्प गुच्छ देकर तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार कथारा चार नंबर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव और सचिव अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक सिंह को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान सचिव सिंह ने जीएम को मां दुर्गा पूजा से संबंधित तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी और संरक्षक को पूजा पंडाल एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए आमंत्रित किया।

इस पर महाप्रबंधक सह संरक्षक ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही पूजा स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लेंगे और समिति को हरसंभव सहयोग करेंगे। मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष सी एस प्रसाद सहित विजय यादव, श्याम नंदन मंडल, वेदव्यास चौबे, कमलकांत सिंह, प्रमोद यादव, संतोष सिन्हा, इंद्रजीत कुमार सिंह, मथुरा सिंह यादव, सुनीता सिंह, अमनदीप सिंह, सुजीत मिश्रा, बिंदु चंद हेंब्रम, संतोष राम गोड़, सुरेश ठाकुर, विजय नोनिया, हरिहर नोनिया, साधु टूरी, भीकम कुमार, बिरजा, रवि कुमार, अंकित कुमार, सिकंदर साव व् कई सदस्यगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *