Advertisement

आईएल में बाबा गणिनाथ गोविंद का 57वां वार्षिकोत्सव सम्पन्न

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य समिति गोमिया द्वारा बाबा गणिनाथ गोविंदजी का 57वां वार्षिक उत्सव का आयोजन बीते 5 सितंबर को किया गया, जिसका समापन 6 सितंबर को किया गया।

बताते चले कि बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के मिशन स्कूल रोड आईएल में बाबा गणिनाथ का वर्षकोत्सव मनाया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष सचिव ने कहा कि बाबा गणिनाथ गोविंदजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पेटरवार रहिवासी योगेंद्र प्रसाद गुप्ता को तेनुघाट के अधिवक्ता सह पत्रकार वीरेंद्र प्रसाद द्वारा माला पहनकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने मंदिर के विस्तार के लिए अपनी ओर से मंदिर के ऊपरी भाग पर एक शेड का निर्माण अपने खर्चे से करवाया तथा पूजा समिति के सदस्यों को चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि दान देना या मंदिर का निर्माण करना अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण अंश होता है।
उन्होने कहा कि बाबा गणिनाथ गोविंद की कृपा से आज उपस्थित होने का मौका मिला है, इसके लिए पूजा समिति के सभी सदस्यों का आभार प्रकट करता हूं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि गुप्ता ने कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कर शुरू किया तथा उपस्थित सभी जनों को यह संदेश दिया कि आने वाले समय में और भी बढ़ चढ़कर समिति गोमिया को मदद करेंगे। कार्यक्रम के दौरान पूजा, हवन, आरती एवं पुष्पांजलि के बाद समाज निर्माण पर खुला अधिवेशन एवं विचार विमर्श के साथ-साथ भक्ति जागरण ने समां बांध दिया। भक्ति जागरण में कई तरह की झांकियां प्रस्तुत की गई एवं छोटे-छोटे बच्चों द्वारा कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। साथ ही वैश्य समाज के उपस्थित जनों ने सामूहिक भोजन कर एकता का परिचय दिया।

मौके पर पूजा समिति के अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, उपाध्यक्ष रंजीत गुप्ता, सचिव अरुण गुप्ता, उप सचिव मधेश्वर प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार, सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शाह, संगठन मंत्री देवेंद्र गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, कृष्ण गुप्ता के अलावे कार्यकारिणी एवं स्वागत समिति के कार्यकर्तागण ने पूजा में सहयोग किया।

अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने कहा कि कोई भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वागत समिति के सदस्यों के बिना अधूरा है। सचिव अरुण गुप्ता ने कहा कि बाबा गणिनाथ का प्रांगण केवल पूजा ही नहीं बल्कि यहां छोटे-छोटे बच्चों के शिक्षा की भी व्यवस्था होती है। जिससे बच्चे अपना भविष्य उज्जवल कर सके। साथ ही उन्होंने कहा कि वे पूजा समिति का आभार प्रकट करते है, जिन्होंने अपने समुदाय से मिलकर आर्थिक सहयोग इकट्ठा कर इस पूजा को संपन्न बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कहा कि सहयोग के बल पर ही मंदिर परिसर में धूमधाम से बाबा गणिनाथ की जयंती मनाई गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *