Advertisement

कारो में इनमोसा की बैठक में सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कारो माइंस में 6 सितंबर को इनमोसा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य खदान की सुरक्षा व्यवस्था और उससे संबंधित विभिन्न ज्वलंत विषयों पर विस्तार से चर्चा करना था।

बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एकजुट होकर खदान सुरक्षा को प्राथमिकता देने तथा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई। बैठक के अंत में खदान में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने और कर्मचारियों के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से इनमोसा अध्यक्ष डोमन पासवान, सचिव निरंजन सिंह, कोषाध्यक्ष सुनिल कुमार दुबे, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित रिंकू हेम्ब्रम, सुरेश मुर्मू, मूरज कुमार प्रसाद, लवली कुमार उत्तम, वकील मल्लाह, तारामेज सिंह, तारो महतो, अशोक महतो, राजेश कुमार सिंह, अजित कुमार सिंह, नवीन चौबे, सुनील कुमार, सुदीप कुमार, विजय कुमार, कार्तिक गोस्वामी, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, चंचल सिंह, अंगद सिंह, सुरेन्द्र कुमार चौहान, महेश रजक, अभिषेक रजक, सोमेन मांझी, गौरव पासवान, विक्रम महथा, आनंद कुमार, लक्ष्मण मोदी, अरुणजय कुमार सिंह, मुरारी कुमार सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *