Advertisement

डीएवी तेनुघाट के शिक्षक गुरु वशिष्ठ सम्मान से किए गये सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर गुरुजनों को सम्मानित करने के लिए डॉ राधा कृष्णन सहोदया काम्प्लैक्स बोकारो के सौजन्य से एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 4 एफ परिसर में बीते 3 सितंबर को शिक्षकों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में काम्प्लैक्स के प्राचार्य द्वारा डीएवी झारखंड जोन आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी. एन. खान, जोनल पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा एवं अन्य विभिन्न अतिथियों की उपस्थिति में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट के जीव विज्ञान विषय के शिक्षक योगेन्द्र प्रताप को उनके उत्कृष्ट सेवा के लिए श्रेष्ठ शिक्षक के रूप में गुरु वशिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया।

डीएवी तेनुघाट की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए 6 सितंबर को विद्यालय के जीव विज्ञान शिक्षक को बधाई एवं शुभकामना दी। इस सम्मान से सम्पूर्ण विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *