प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार में 6 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी पेटरवार मंडल की मासिक बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा ने की।
बैठक में मंडल एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी राजेश पांडेय एवं बोकारो के पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है और संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। मौके पर कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर नियमित बैठक आयोजित करने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनों तक पहुंचाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कहा गया कि कार्यकर्ताओं को सभी जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की आवश्यकता है। पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी आग्रह किया गया।
बैठक का संचालन अमर ज्योति बनर्जी ने की। अंत में पेटरवार मंडल के लालमोहन नायक ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर शालिग्राम प्रसाद, पंकज कुमार सिन्हा, लालमोहन नायक, रितु देवी साह, अमर ज्योति बनर्जी, राजेंद्र महतो, चंद्रशेखर महतो, प्रेम प्रकाश प्रसाद, राजेंद्र ठाकुर, चंदन सिन्हा, दिनेश महतो, दिलीप कुमार गुरु सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply