स्वच्छता में स्वस्थ शरीर, स्वस्थ आत्मा और उन्नतशील भारत का लक्ष्य छिपा है-राकेश
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पुंदाग राची क्षेत्र स्थित शौर्य कुंज भवन में 7 सितंबर को स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता पर कमेटी के सदस्यों द्वारा परिचर्चा की गई।
जानकारी के अनुसार आवासीय भवन के सोसाइटी की मासिक बैठक और कोर कमेटी में 2 महिला सदस्यों को शामिल करने से संबंधित चर्चा की गई। शौर्य कुंज भवन सोसाइटी पुंदाग की बैठक में सोसाइटी की साफ-सफाई, सुरक्षा, नियमों के पालन, लिफ्ट प्रबंधन, आगामी आयोजनों एवं प्रशासनिक व्यवस्था से संबंधित विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। मौके पर कोर कमेटी का गठन एवं महिला प्रतिनिधित्व का चयन किया गया।
बताया जाता है कि सोसाइटी के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने एवं रहिवासियों के साथ बेहतर समन्वय के लिए कोर कमेटी का गठन किया गया। जिसके मुख्य पदाधिकारी के तहत अध्यक्ष राकेश, उपाध्यक्ष गोपेश तथा कोषाध्यक्ष कुमार बनाए गए। महिला प्रतिनिधित्व कोर कमेटी में महिला सदस्यों को शामिल करने का निर्णय लिया गया है। इसमें सोसाइटी को साफ रखना,सभी रहिवासियों की सामूहिक जिम्मेदारी होगी। कोई भी सदस्य इधर उधर कचरा नहीं फेंकेगा। कचरे के सही निपटान के लिए कॉमन एरिया में बड़े डस्टबिन लगाए जाएंगे। पार्किंग, ग्रीन एरिया एवं लिफ्ट सुरक्षा पर विशेष ध्यान दी जायेगी। पार्किंग एरिया तथा ग्रीन ग्रास (घास वाले स्थान) पर बच्चों के खेलने पर पूर्ण रूप से मनाही रहेगी।
परिचर्चा क्रम में लिफ्ट का दुरुपयोग रोकने के लिए शिवम नामक युवक को जिम्मेदारी दी गई। कहा गया कि ऐसे बच्चों को चिह्नित कर उनकी फोटो खींचकर प्रेसिडेंट राकेश को भेजेंगे, जिसे सोसाइटी के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में साझा किया जाएगा। लिफ्ट उपयोग, सीसीटीवी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार की जाएगी। सर्विस प्रदाताओं के लिए नियम के तहत सभी वेंडर्स, डिलीवरी बॉयज तथा अन्य सर्विस प्रदाता आवाजाही के लिए केवल स्ट्रेचर लिफ्ट का ही उपयोग करेंगे। लिफ्ट में सीसीटीवी कैमरा, नोटिस बोर्ड तथा हर फ्लोर पर साइनेज लगाने पर सहमति बनी। लिफ्ट नंबरिंग सिस्टम को ठीक करने एवं व्यवस्थित करने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गयी।
बैठक में अग्निशमन प्रणाली के तहत सोसाइटी के फायर सिस्टम को तुरंत सक्रिय करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि रहिवासियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से जल्द ही एक फायर मॉक ड्रिल आयोजित कराई जाएगी। साथ ही शोर/निर्माण कार्य पर नियंत्रण के तहत शाम 7 बजे के बाद सोसाइटी में किसी भी प्रकार का शोर पैदा करने वाला सिविल या कारपेंटर वर्क करने की सख्त मनाही रहेगी। साथ ही धूम्रपान निषेध के तहत संपूर्ण सोसाइटी परिसर को नो स्मोकिंग जोन घोषित किया गया।

साउंड सिस्टम की खरीदारी के तहत आगामी त्योहारों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सोसाइटी का अपना साउंड सिस्टम खरीदने पर सर्वसम्मति बनी। अन्त में आगामी आयोजन (नवरात्रि जागरण) के लिए आगामी 19 अक्टूबर को नवरात्रि जागरण के आयोजन का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर लाइव म्यूजिक के साथ भजन मंडली तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा।
बैठक की नियमितता को लेकर सोसाइटी के कार्यों की समीक्षा और सुधार के लिए हर महीने बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आवश्यकता पड़ने पर महीने से पहले भी बैठक बुलाई जा सकती है। अध्यक्ष राकेश ने स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होने कहा कि कार्य स्थल से घर, गांव, मोहल्ले एवं देश को साफ और स्वच्छ रखने का सदैव प्रयत्न करते रहना चाहिए। कहा कि स्वच्छता में स्वस्थ शरीर, स्वस्थ आत्मा और स्वस्थ व उन्नतशील भारत का लक्ष्य छिपा है। अतः हमें स्वयं को स्वच्छ रखते हुए अपने आसपास को भी साफ सुथरा रखना चाहिए। उन्होंने स्वच्छता के संदेश को अनुकरणीय बताया गया। मौके पर विभा प्रसाद, डॉ श्वेता, पूजा, साल्वी, प्रियंका, शांति दास, रश्मि, ज्योति, कृष्णा, करिश्मा और सोसायटी के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply