प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। चिन्मय विद्यालय बोकारो के स्वामी तपोवन सभागार में 7 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में झारखंड सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार, उप प्राचार्य डॉ रोशन शर्मा सहित कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी, शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्व. सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी प्राचार्य नरमेंद्र कुमार के संबोधन से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को स्व. सोनू के जीवन एवं कार्यों से अवगत कराते हुए कहा कि वे हमेशा झारखंड के विकास के लिए समर्पित रहे और विद्यार्थियों की प्रगति के प्रति प्रतिबद्ध थे। विद्यार्थियों ने दिवंगत की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को याद किया। विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी ने उनके आकस्मिक निधन को झारखंड के शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि स्व. सोनू प्रदेश को विकसित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे।
![]()














Leave a Reply