Advertisement

भूमि विवाद को ले खूनी संघर्ष में युवक पर रॉड और चाकू से हमला

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास के पुराना बाजार स्थित मछली पट्टी में 7 सितंबर क़ो भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। घटना में मनभूलू धीवर नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी देते हुए जख्मी मनभूलू धीवर ने बताया कि भूमि को लेकर उनका विवाद पहले से चल रहा है। आरोप है कि कुछ तथाकथित उनकी जमीन पर जबरन घर का निर्माण कर रहे हैं। इसका विरोध करने और पूछताछ करने पहुंचे तो चार आरोपी वहां आए और अचानक रॉड व चाकू से हमला कर दिया। हमले में मनभूलू के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों और स्थानीय रहिवासियों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसके सिर में चार टांके लगाए हैं।

बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद को शांत कराया। पुलिस ने घायल का इंजुरी काटकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपों की जांच करते हुए घटना में शामिल आरोपियों की जानकारी जुटा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *