Advertisement

क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी का प्रयास, संचालक समेत तीन पर चाकू से हमला

प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में बीते 6 सितंबर की रात चोरी करने पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत तीन रहिवासियों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में संचालक रजत कुमार और दो स्टाफ घायल हो गए। घायल रजत को रात में मेडिकेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने माइनर सर्जरी की सलाह दी।

हॉस्टल मैनेजर कुलदीप कुमार सिंह के अनुसार बीते 6 सितंबर की देर शाम पांडेपुर के समीप उत्सव वाटिका में हॉस्टल की वार्षिक मीटिंग व काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के बाद बच्चे और स्टाफ हॉस्टल लौटे। परिसर पहुंचने पर सीसीटीवी कैमरे का तार कटा मिला। गेट खोलते ही तीन युवक बाहर निकलने लगे। रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया। चोरो के हमले में रजत कुमार के कान के समीप, बांह और जांघ में गंभीर चोट लगी।

बताया जाता है कि मौके पर एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *