Advertisement

महाप्रबंधक एस. के. झा ने काली मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना

खदानों व् कामगारों की सुरक्षा के लिए की जाती है मां काली की पूजा-जीएम

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद के कारो स्थित काली मंदिर में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) एस के झा ने एक अप्रैल को पूजा अर्चना की। इस अवसर पर जीएम ने कहा कि माँ काली को प्रणाम कर खदानों में जाने से दुर्घटना होने की आशंका न के बराबर रहती है। कहा कि मां की कृपा खदानों में काम करने वाले कामगारों पर हमेशा बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में कारो परियोजना का कोयला उत्पादन लक्ष्य 45 लाख टन था, जिसमें 31.69 लाख टन उत्पादन किया। ओबी 41.46 क्यूबिक मीटर एवं 729 रैक से डिस्पैच 31.49 टन कोयला डिस्पैच की गई।
मौके पर कारो के परियोजना पदाधिकारी सुधीर कुमार सिंहा महाप्रबंधक संचालन के. एस. गैवाल, भू-राजस्व पदाधिकारी शंकर झा, एरिया सेल ऑफिसर वी. एन. पांडेय, मैनेजर चिन्तामणी मांझी, सेफ्टी आफिसर संजय सिंह, इनमोसा नेता अनिल सिंह, जमसं नेता विनोद शर्मा, बीकेबी आउटसोर्सिंग कंपनी के सुशील अग्रवाल, कारो इंचार्ज दिनेश दत्ता आदि मुख्य रूप उपस्थित थे।
एनके सिंह-1/4/26.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *