एस.पी.सक्सेना/बोकारो। कोविड-19 वैश्विक महामारी की चैन को तोड़ने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। टीकाकरण के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। जहां लाभुकों को कोविड-19 का टीका दिया जा रहा है। जिला सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक (District sivil sarjan doctor Ashok kumar Pathak) ने बोकारो वासियों से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर टीका लें जिससे कोविड-19 संक्रमण के फैलने से रोक जा सके।
सिविल सर्जन डॉ पाठक ने बताया कि टीकाकरण अभियान के तहत जिले में 22 जून को सभी अनुमंडलीय अस्पतालों, प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों सहित एनएएम प्रशिक्षण केंद्र कैंप दो बोकारो स्टील सिटी में कुल 6240 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। जिसमें 177 वरिष्ठ नागरिको एवं 1019 लोगों में 45+ उम्र के नागरिक शामिल हैं। साथ ही फ्रंटलाइन वर्कर, स्वास्थ्य कर्मी एवं अन्य कर्मी को प्रथम डोज एवं 6 लोगो को दूसरा डोज दिया गया। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच वाले व्यक्तियों को जिले के 50 सेंशन साइट पर कोविड-19 का 5038 लोगों को टीकाकरण का पहला एवं दूसरा डोज दिया गया। साथ हीं 61 सेशन साइट पर कोविशिल्ड के 5380 एवं 51 सेशन साइट पर कोवैक्सीन के 860 डोज दिया गया।
सिविल सर्जन डॉ पाठक ने बताया कि जिले में अब तक कुल तीन लाख चालीस हजार सात सौ तिरासी (340783) लोगों को कोविड-19 का टीकाकरण किया जा चुका है। इसके साथ ही जागरूकता अभियान चलाकर जिलेवासियों को अपनी बारी आने पर कोविड-19 का टीका आवश्यक लगवाने की अपील की जा रही है।
![]()












Leave a Reply