Advertisement

लोक संवाद में दिव्यांग को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, डीसी ने की सहायता

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला समाहरणालय सभागार में 10 जुलाई को आयोजित हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद) कार्यक्रम में जिला प्रशासन की संवेदनशील एवं त्वरित कार्यशैली का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला।

बताया जाता है कि जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड के भोजुडीह रहिवासी दिव्यांग कलाई प्रमाणिक ने कार्यक्रम के दौरान अपनी आवश्यकता जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा के समक्ष रखी।

दिव्यांग के आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए डीसी झा ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, इसके कुछ ही मिनटों के भीतर दिव्यांग प्रमाणिक को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध करा दी गई। ट्राईसाइकिल प्राप्त होने के बाद उसके चेहरे पर आई मुस्कान प्रशासन की संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जिला प्रशासन आम रहिवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम आपको सुनते हैं कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण करना है, ताकि आमजनों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर मिल सके।
कार्यक्रम में उपस्थित तमाम जनों ने बोकारो जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनसंवाद कार्यक्रम आम जनों और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करने का कार्य कर रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *