Advertisement

केतन शोरूम फुसरो बाजार में हीरो की नई 125 सीसी बाइक लॉन्च

कंपनी ने पुराने मॉडल से 10 किलोमीटर ज्यादा माइलेज का किया दावा

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार के न्यू रोड स्थित श्रीकेतन शोरूम में 10 जुलाई को हीरो मोटोकॉर्प की नई 125 सीसी बाइक सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 का शुभारंभ किया गया। समारोह के दौरान केनरा बैक फुसरो के ब्रांच मैनेजर सुरेंद्र कुमार ने केक काटकर बाइक का अनावरण कर इसकी शुरुआत की।

बाइक लॉन्च कार्यक्रम के दौरान नई सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 की विशेषताओं की जानकारी दी गई। कहा गया कि बाइक की कीमत ₹87,500 है। शो रूम की ओर से बताया गया कि इस मॉडल में पहले की तुलना में इंजन की आवाज काफी कम की गई है, जिससे राइडिंग का अनुभव अधिक आराम दायक होगा। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि यह बाइक पुराने मॉडल की तुलना में लगभग 10 किलोमीटर अधिक माइलेज देने में सक्षम है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतर ईंधन दक्षता का लाभ मिल सकता है। नई बाइक के शुभारंभ के दौरान शोरूम परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राहकों और स्थानीय रहिवासियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। 125 सीसी सेगमेंट में सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक 2.0 के लॉन्च के साथ ग्राहकों को एक नया विकल्प मिला है। कंपनी ने इस मॉडल में माइलेज और आराम दायक राइडिंग अनुभव को प्रमुखता दी है। इस अवसर पर प्रोपराइटर ओम प्रकाश अग्रवाल व केतन अग्रवाल सहित संजय सिंहा, सरोज कुमार, परमेश्वर, सुरेश साव, चांदनी सोनी सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *