Advertisement

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। कोसी प्रमंडल के हद में मधेपुरा जिले में 9 जून को जिला पदाधिकारी (डीएम) अभिषेक रंजन एवं पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप सिंह ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता तथा प्रवेश-निकास से जुड़े सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव, सील की स्थिति और संबंधित अभिलेखों का भी परीक्षण किया।

इस अवसर पर डीएम एवं एसपी ने मौजूद पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी सुरक्षा एवं रख-रखाव मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम- वीवीपैट की सुरक्षा निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद वेयर हाउस की सुरक्षा एवं रख-रखाव व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।

Loading