Advertisement

गोमिया विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ ऑफ द डे के रूप में किरण देवी सम्मानित

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता बोकारो सुनील चंद्र ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध एवं अद्यतन बनाना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता में बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ का सम्मान अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

इसी क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) किरण देवी को बीएलओ ऑफ द डे के रूप में सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार किरण देवी मतदान केंद्र संख्या-317, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामकुदर में बीएलओ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं का अद्यतन तथा आवश्यक प्रपत्रों का संकलन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ की है। उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी कसमार नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बीएलओ लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उनकी मेहनत और ईमानदारी से मतदाता सूची अधिक सटीक एवं त्रुटिरहित बन रही है। उन्होंने सभी बीएलओ से पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। वही एएसडीएम किशोर कांत ने कहा कि बेहतर काम करने वाले को सम्मानित इसलिए किया जाता है ताकि अन्य बीएलओ को काम करने की जरूरत महसूस हो।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *